Silver Price Crash: चांदी हाई से ₹1.60 लाख सस्ती, ईरान युद्ध से टेंशन… फिर भी हो रही क्रैश

Date:

अमेरिका और ईरान में जंग (US-Iran War) छिड़ी है. ग्लोबल टेंशन चरम पर पहुंच गई है. शेयर बाजारों में भी हाहाकार (Stock Market Crash) मचा हुआ है, लेकिन इन सबके बीच भी सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) ने चौंकाया है. दरअसल, दुनिया में तनाव की स्थिति में या किसी आपदा के समय आमतौर पर निवेशक कीमती धातुओं की ओर रुख करते हैं और इसके चलते सोना-चांदी का भाव बढ़ जाता है, लेकिन ईरान युद्ध के दौरान अलग ही तस्वीर देखने को मिली है. जंग की शुरुआत होने से अब तक चांदी 23,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने का भाव 3000 रुपये से अधिक टूटा है. 

युद्ध से टेंशन, फिर भी Silver Crash
बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे और इससे एक दिन पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम था. जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरते हुए 2,59,279 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो युद्ध शुरू हुए 16 दिन हो गए हैं, इस दौरान कमोडिटी मार्केट में साप्ताहिक अवकाशों को छोड़ दें, तो महज 10 कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver 23,365 रुपये सस्ती हो गई है. 

अपने हाई लेवल से कितनी सस्ती चांदी? 
हालिया गिरावट के बाद अगर चांदी की वर्तमान कीमत की तुलना इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से करें, तो ये काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, बीते 29 जनवरी को पहली बार वायदा चांदी का भाव एमसीएक्स पर 4 लाख रुपये के पार निकला था और इसने 4,20,048 रुपये का हाई छुआ था. इस हाई से अब Silver 1,60,769 रुपये प्रति किलो सस्ती है. 

सम्बंधित ख़बरें

Gold का भी चांदी जैसा हाल
न सिर्फ चांदी की कीमत क्रैश (Silver Price Crash) हुई है, बल्कि सोना भी टूटा है. 27 फरवरी को एमसीएक्स पर गोल्ड रेट 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं ये 10 Gram 24 Karat Gold Rate बीते शुक्रवार को गिरकर 1,58,400 रुपये पर आ गया. ऐसे में युद्ध के बीच सोना 3,704 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं ये पीली धातु अपने हाई लेवल 1,93,096 रुपये की तुलना में अब 34,696 रुपये कम कीमत पर मिल रही है. 

ये कारण, जिससे गिर रहे सोना-चांदी
युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद Gold-Silver Rate Fall के पीछे के कारणों की बात करें, तो क्रूड ऑयल की कीमतों ने इजाफे और डॉलर की मजबूती का इसमें अहम रोल है. दरअसल, Crude Oil महंगा होने से महंगाई का जोखिम बढ़ गया है. दूसरी ओर डॉलर में मजबूती ने जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच भी कीमती धातुओं में तेजी पर ब्रेक लगाया है. बता दें कि हाई इंटरेस्ट रेट और Stronge Dollar सोना-चांदी पर दबाव बढ़ाते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट गोल्ड-सिल्वर रेट में आगे तेजी की उम्मीद जता रहे हैं. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2026 coloured gemstone jewellery trend: Expert tips for luxury stylish wearing – The Times of India

Are You Wearing Coloured Gemstones Wrong? Experts Reveal How...

Minerva 2026 showcases youth energy, talent and leadership at ISBM College – The Times of India

Minerva 2026 at ISBM celebrates student talent and leadershipPUNE:...