‘उड़ा देंगे सर’, संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO

Date:

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

X

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से एक अलग ही मुकाम बना लिया है (Photo: ITG)

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से एक अलग ही मुकाम बना लिया है (Photo: ITG)

14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं.  बेहद कम उम्र में ही सूर्यवंशी ने ऐसा-ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी फैंस को चौंका दिया है. वह आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र के शतकवीर बन चुके हैं. आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने छक्के के साथ शुरुआत की थी. खास बात यह रही कि उन्होंने किसी साधारण गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़ा. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी. अब उनके आईपीएल डेब्यू को लेकर संजू सैमसन ने एक दिलचस्प कहानी सुनाई है.

मैच से पहले द्रविड़ और सैमसन ने की थी खास बात

आईपीएल डेब्यू से एक दिन पहले संजू सैमसन और टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव को अपने पास बुलाकर बातचीत की थी. दोनों को इस बात की चिंता थी कि इतनी कम उम्र में वह दबाव को कैसे संभालेंगे. जब उनसे मैच की योजना के बारे में पूछा गया तो वैभव का जवाब बेहद सीधा और आत्मविश्वास से भरा था. उन्होंने कहा कि अगर गेंद उनके पसंदीदा इलाके में आएगी तो वह उसे सीधे छक्के के लिए भेजेंगे.

सैमसन ने सुनाई मजेदार कहानी

वैभव सूर्यवंशी की ये कहानी सुनाई तत्कालीन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने. बीसीसीआई के नमन अवार्ड्स 2026 के समारोह में रविवार को सैमसन ने इस बातचीत का मजेदार किस्सा सुनाया. सैमसन ने बताया कि जब द्रविड़ ने वैभव से गेम प्लान पूछा तो उन्होंने कहा, कोई खास प्लान नहीं है सर, हम बस खेलेंगे. अगर पहली गेंद मेरे एरिया में मिली तो उसे उड़ा दूंगा. और मजेदार बात यह रही कि मैच में ठीक वही हुआ. वैभव ने पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया.

वीडियो गेम जैसा लगा शॉट

सैमसन ने हंसते हुए कहा कि जब वैभव ने ऐसा किया तो उन्हें लगा जैसे कोई वीडियो गेम खेल रहा हो. मैच से पहले तो द्रविड़ और सैमसन को थोड़ा आश्चर्य हुआ था, लेकिन मैदान पर वैभव का आत्मविश्वास देखकर दोनों बेहद प्रभावित हुए.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related