लखनऊ: 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को रौंदा, लड़की के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था

Date:

लखनऊ में 12वीं कक्षा के छात्र ने कार से 6 लोगों को कुचल दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं हादसे में पांच लोग घायल हैं. छह साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद छात्र फरार हो गया. पुलिस ने स्विफ्ट कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है.

X

हादसे में पांच लोग हुए घायल (Photo: Screengrab)

हादसे में पांच लोग हुए घायल (Photo: Screengrab)

कानपुर में लैंबॉर्गिनी कांड के बाद अब लखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंद दिया. इस दौरान कार में लड़के के साथ एक लड़की भी मौजूद थी. घटना बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई. रिपोर्ट के मुताबिक 12वीं कक्षा का एक छात्र कार चलाते हुए छह लोगों को कुचल गया.

हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान छह साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया. पुलिस ने लड़की से मिली जानकारी के आधार पर कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार यह हादसा 12 फरवरी को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर, कस्बा बंथरा के पास हुआ. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और फिर पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया.

सम्बंधित ख़बरें

हादसे में पांच लोग घायल

इस हादसे में अरमान (12 वर्ष), अवध बिहारी (42 वर्ष), साधना वर्मा (35 वर्ष), मीना देवी (60 वर्ष) और दीक्षांत पटेल (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. छह साल के दीक्षांत पटेल की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार 12वीं कक्षा का छात्र चला रहा था, जो स्कूल फेयरवेल से कथित रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था. हादसे के बाद छात्र ने अपनी दोस्त को रास्ते में उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया. पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद स्विफ्ट कार बरामद कर ली है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Green Card, US citizenship update: USCIS says prior vetting was inadequate, immigration ban under constant review – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129927263,imgsize-50812,width-400,height-225,resizemode-4/uscis-provides-updates-on-immigration-ban.jpg" alt="Green Card, US citizenship update: USCIS says...

CAG points out deficiencies in Odisha’s prison security | Bhubaneswar News – The Times of India

Comptroller and auditor general of India Bhubaneswar: The comptroller...