खुल गया ‘केंचुली कांड’ का सच, नागिन बनकर गायब हुई लड़की आई सामने, Video

Date:

औरैया में युवती के गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केचुली, चूड़ी और सिंदूर मिलने से अफवाहें फैल गईं. लोग अंधविश्वास में कहने लगे कि लड़की नागिन बन गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल सर्विलांस लगाया. बाद में युवती ने प्रेमी से शादी कर वीडियो जारी किया और कहा कि घर वालों को परेशान न किया जाए.

X

सांप की केंचुली छोड़कर भागी युवती (Photo:  Surya Prakash Sharma/ITG)

सांप की केंचुली छोड़कर भागी युवती (Photo: Surya Prakash Sharma/ITG)

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के गायब होने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. युवती ने घर छोड़ने से पहले ऐसा फिल्मी ड्रामा रचा कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अंधविश्वास से जुड़ी अफवाहें फैलने लगीं. बताया गया कि 10 तारीख को युवती अचानक घर से लापता हो गई थी. जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें युवती के बिस्तर और कपड़ों के बीच सांप की केचुली, चूड़ी और सिंदूर रखा मिला. यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के लोगों में भी सनसनी फैल गई.

युवती के बिस्तर पर मिली सांप की केचुली

लड़की के गायब होने के बाद इलाके में तरह-तरह की बातें होने लगीं. कुछ लोग कहने लगे कि युवती नागिन बन गई है. अंधविश्वास के कारण अफवाहों का दौर शुरू हो गया. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और तहरीर दी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया और युवती के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया ताकि उसकी लोकेशन का पता चल सके. पुलिस जांच के बीच अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है.

सम्बंधित ख़बरें

युवती ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल किए हैं. इन वीडियो में युवती ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है. वह अपने हाथ में शादी की फोटो भी दिखाती नजर आई. युवती ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है और घर वालों को परेशान न किया जाए.

प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल 

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस ड्रामे की हो रही है जो युवती ने घर छोड़ने से पहले किया. सांप की केचुली और सिंदूर को बिस्तर पर इस तरह रखा गया जिससे किसी को शक न हो और लोग भ्रम में पड़ जाएं. फिलहाल युवती के वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि वह प्रेमी के साथ गई थी और अब शादी की बात कह रही है. पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Green Card, US citizenship update: USCIS says prior vetting was inadequate, immigration ban under constant review – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129927263,imgsize-50812,width-400,height-225,resizemode-4/uscis-provides-updates-on-immigration-ban.jpg" alt="Green Card, US citizenship update: USCIS says...

CAG points out deficiencies in Odisha’s prison security | Bhubaneswar News – The Times of India

Comptroller and auditor general of India Bhubaneswar: The comptroller...