मेडिकल छात्रों को रोटी-सब्जी नसीब नहीं, दाल-भात से काम चला रहे

Date:

हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों को खाने की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्टल में 500 से अधिक छात्रों को एक सप्ताह से पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें महंगा खाना खरीदना पड़ रहा है। रसोई गैस की कमी के कारण मेस में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के छात्रों के लिए खाने की व्यवस्था संकट में पड़ गई है। व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण हॉस्टलों में रहने वाले 500 से अधिक छात्रों की थाली से रोटी-सब्जी गायब हो गई है। एक हफ्ते से पौष्टिक आहार नहीं मिलने से छात्र परेशान हैं। कई छात्रों को बाहर से महंगा खाना खरीदना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के छात्र अपनी फीस में मेस से मिलने वाले भोजन का शुल्क भी चुकाते हैं। जिसके तहत उन्हें तीन टाइम खाना उपलब्ध होता है। लेकिन रसोई गैस की किल्लत के चलते मेस में खाना बनना मुश्किल हो रहा है।

हालत यह है कि 12 से 15 घंटे पढ़ाई करने वाले इन छात्रों को लंच व डिनर में दाल भात ही मिल रहा है। सुबह नाश्ते में पोहा दिया जा रहा है। मेस संचालक का कहना है कि गैस न होने से लकड़ी जलाकर खाना पकाया जा रहा है, जिससे रोटियां बनाना मुश्किल हो गया है।मेस संचालक का रजिस्ट्रेशन यूएस नगर का है जिसके चलते उसे यहां से रसोई सिलेंडर दिलाने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने कुछ सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। मेस में मिल रहे खाने को लेकर छात्रों से भी बात की गई है। मेस संचालक को उचित खाना उपलब्ध कराने को कहा गया है।डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Morning vs night skincare: Which routine gives you a glowing skin?

1/4​Morning vs night skincare: We finally know which routine...

Baby boy names inspired by the mighty Saturn

AAText SizeSmallMediumLarge1/8Baby boy names inspired by the mighty SaturnAcross...