वनभूलपुरा में आज से बटेंगे आवास योजना के फार्म

Date:

वनभूलपुरा में आज से बटेंगे आवास योजना के फार्म

share

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अतिक्रमण प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्मों का वितरण मंगलवार से शुरू होगा। प्रशासन और रेलवे की टीम घर-घर जाकर फार्म बांटेगी। यह प्रक्रिया 19 मार्च तक जारी रहेगी, और 20 मार्च से विभिन्न स्कूलों में फार्म जमा करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

वनभूलपुरा में आज से बटेंगे आवास योजना के फार्म

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा में अतिक्रमण प्रभावितों के पुनर्वास के लिए मंगलवार से प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्मों का वितरण शुरू होगा। प्रशासन व रेलवे की टीम घर-घर जाकर फार्म बांटेगी। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को निगम सभागार में कर्मचारियों व अधिकारियों को फार्म के बारे में जानकारी दी। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से 6 टीमों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को सभी कार्मिकों को निगम सभागार में योजना के फार्मों के बारे में जानकारी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें फार्म भरने के बार में बताया गया। मौके पर 6 टीमों में शामिल कार्मिकों का एक दूसरे से परिचय कराया गया। फार्म वितरण के लिए 6 टीमों में 60 लोगों को शामिल किया गया है। यह टीम मंगलवार से फार्म बांटेंगी। इस दौरान लोगों को फार्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताएंगे। 19 मार्च तक फार्मों का वितरण जारी रहेगा।20 मार्च से वनभूलपुरा के रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज वनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल वनभूलपुरा में शिविर लगाकर फार्म जमा कराए जाएंगे। 31 मार्च तक फार्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्मिकों को फार्मों की जानकारी देने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एडीएम प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related