अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Mar 2026 07:49 AM IST
यूपीसीएल ने मीडियम टर्म टेंडर से जो 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। यूपीसीएल को अब रोजाना इससे बिजली इससे मिलेगी।
electricity – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी में पैदा हुए बिजली संकट के बीच राहत भरी खबर है। यूपीसीएल ने मध्यम अवधि के तहत जो 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। अब यूपीसीएल ने केंद्र से अतिरिक्त बिजली की मांग की है, जिसके तहत अगले माह से बिजली मिलनी शुरू होगी। मार्च महीने में गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की मांग और आपूर्ति का गणित गड़बड़ाने लगा है।
यूपीसीएल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूजेवीएनएल के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी भरपाई के लिए ऊर्जा निगम को खुले बाजार से भारी मात्रा में बिजली खरीदनी पड़ रही है। महीने की शुरुआत में जहां यूजेवीएनएल का उत्पादन 90 लाख यूनिट था, वह 15 मार्च तक घटकर 59 लाख यूनिट पर आ गया।
मीडियम टर्म टेंडर से 500 मेगावाट बिजली खरीदी
उत्पादन में आई इस लगभग 35 प्रतिशत कमी ने यूपीसीएल की चिंता बढ़ा दी थी। इन मुश्किलों के बीच अच्छी खबर ये है कि यूपीसीएल ने मीडियम टर्म टेंडर से जो 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी, उसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। यूपीसीएल को अब रोजाना इससे बिजली इससे मिलेगी।
ये भी पढ़ें…Dehradun : चारधाम यात्रियों को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग
सरकार की केंद्र से अतिरिक्त बिजली की मांग पर भी सहमति बन गई है। अब अप्रैल में 100 मेगावाट और मई में 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्र के गैर आवंटित कोटे से मिलेगी। पिछले साल बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट प्रतिदिन से ऊपर पहुंच गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

