Mussoorie: वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचानी जाएगी पहाड़ों की रानी, कुलदीप-वंशिका की शादी से सुर्खियों में

Date:

सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Mar 2026 01:21 PM IST

पहाड़ों की रानी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचानी जाएगी। क्रिकेटर कुलदीप और वंशिका की शादी से मसूरी सुर्खियों में है। पिछले वर्ष क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी अपनी बहन की शादी मसूरी में ही की थी। 

Mussoorie Set to Be Recognized as a Wedding Destination Makes Headlines Following Kuldeep-Vanshika Wedding

कुलदीप यादव की शादी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की हाईप्रोफाइल शादी से मसूरी एक बार फिर सुर्खियाें में है। इससे पहाड़ों की रानी मसूरी को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान मिली है। आने वाले समय में शहर के पर्यटन को भी इसका लाभ मिलेगा।

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की मसूरी में तीन दिनों तक धूम रही। इस शादी समारोह की खास बात यह भी रही कि मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। देशभर से पहुंचे मेहमानों ने मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, काफुली, फाणू, कुमाउनी रायता, पहाड़ी राजमा, जखिया का आलू सहित अन्य व्यंजनों को मेहमानों ने खूब पसंद किया। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और पहाड़ी संस्कृति को करीब से अनुभव किया। इससे मसूरी शादियों और बड़े आयोजनों के लिए एक आकर्षक स्थल बनकर उभरा है।

मसूरी के अलावा कैंपटी, धनोल्टी सहित विकासनगर जैसे क्षेत्रों को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का रास्ता खुला है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि कुलदीप यादव की शादी से पर्यटन व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा। आसपास के क्षेत्रों को भी भविष्य में इसका सीधा फायदा होगा। शहर के होटलों में बड़ी संख्या में शादियां हो रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related