Uttarakhand: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति के लिए एसओपी जारी, हर रोज 2650 ही बांटे जाएंगे

Date:

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 16 Mar 2026 10:14 PM IST

फार्मास्युटिकल, होटल व रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट एवं ढाबा, सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण के गेस्ट हाउस, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक कैंटीन, पेइंग गेस्ट सुविधा वाले छात्रावास, होम स्टे, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन 2650 सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।

Uttarakhand Government Issued SOP for Supply of Commercial LPG Cylinders Only 2,650 to be Distributed Daily

व्यावसायिक गैस सिलिंडर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा व पर्यटन व्यवसाय को देखते हुए प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई के लिए एसओपी जारी कर दी है। तेल व गैस आपूर्ति कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल प्रदेश में रोजोना 2650 व्यावसायिक एलपीजी गैस के सिलिंडरों की आपूर्ति करेंगे। इसकी सूचना जिलाधिकारी को देंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप की ओर से जारी एसओपी के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो सकता है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने निर्देश पर राज्य में अस्पतालों, शैक्षिण संस्थानों की मांग के अलावा पर्यटन व्यवसाय के लिए दैनिक आवश्यकता के 20 प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। फार्मास्युटिकल, होटल व रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट एवं ढाबा, सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण के गेस्ट हाउस, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक कैंटीन, पेइंग गेस्ट सुविधा वाले छात्रावास, होम स्टे, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन 2650 सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।

LPG Shortage: देहरादून में डीएम के निर्देश पर अब नई व्यवस्था; गोदामों से नहीं, होम डिलीवरी से मिलेगी गैस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related