अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Mar 2026 01:54 PM IST
हरक सिंह रावत – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के उपयोग को लेकर सवाल उठाए। उनका कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का दुरुपयोग हो रहा है।
आरोप लगाया कि चंपावत और उधमसिंह नगर में कुछ लोगों को हर वर्ष दो से तीन लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है, जबकि कई गरीब और जरूरतमंद लोगों को मात्र तीन हजार रुपये की ही सहायता मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की असमानता से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी और लालचंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी पत्रकारवार्ता में मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

