अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/लक्सर Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:29 PM IST
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने कई स्टोर क्रशर पर छापा मारा। यहां अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना, चाहरदीवारी टूटी होना, हरित पट्टी न होने जैसी तमाम गड़बड़ियां मिलीं।
स्टोन क्रशर (सांकेतिक तस्वीर)। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने हरिद्वार जिले के लक्सर और हरिद्वार तहसील क्षेत्र में स्थित 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान स्टोन क्रशरों में भारी गड़बड़ी मिली। कहीं पर क्रशर परिसर में अवैध खनन किया जा रहा था तो कहीं उसके पास ही हो रहा था। अवैध भंडारण समेत अन्य गड़बड़ियां भी मिलने पर इन्हें सीज कर दिया गया है। साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास इस बाबत शिकायत पहुंची थी, उनके आदेश पर विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने टीम के साथ हरिद्वार तहसील में आने वाले बाडीटीप व लक्सर तहसील के फतवा, महतौली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर, जवाहरखान ऊर्फ झीवरहेड़ी में स्थापित 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा।
लेघा ने बताया कि इनमें अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना, चाहरदीवारी टूटी होना, हरित पट्टी न होने जैसी तमाम गड़बड़ियां मिलीं। मौके पर पैमाइश कर इन्हें सीज कर दिया गया है। ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा 10 करोड़ का जुर्माना लगाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

