उत्तराखंड में देर रात बिगड़ा मौसम: हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश फसलों को भारी नुकशान अगले तीन दिन अलर्ट – Nainital News

Date:

कुमाऊं समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। दिन में हुई बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद देर रात मौसम अचानक बिगड़ गया। हल्द्वानी में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और झमाझम बारिश ने तापमान गिरा दीया। तेज हवाओ

.

वहीं रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली और देहरादून में बारिश दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ के धारचुला और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। नैनीताल में ओलावृष्टि के कारण सड़कें और घरों की छतें सफेद चादर से ढकी नजर आईं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

बारिश और ओलावृष्टि के चलते नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून और उत्तरकाशी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ी है। वहीं पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में भारी बर्फबारी की खबर है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

16 मार्च पर्वतीय जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं।

17 मार्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

18 मार्च राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘OMC liable to pay Rs 1,328 cr for excess mining’ | Bhubaneswar News – The Times of India

The CAG report released on Tuesday Bhubaneswar: State-owned Odisha...