हल्द्वानी में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, ठंड का अहसास – haldwani weather sudden rain drops temperature by 10c

Date:

loading ads…

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Updated: Mon, 16 Mar 2026 08:35 AM (IST)

हल्द्वानी और तराई-भाबर में बढ़ती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिर गया, जिस …और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी में बारिश के दौरान जाता बाइक सवार। जागरण 

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तराई-भाबर में लगातार बढ़ती तपिश के बीच रविवार को मौसम ने फिरकी ले ली। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में तेज हवाएं चलने के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे दिन का पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा। ऐसे में लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं, वर्षा होने से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थितियां भी उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल, हल्द्वानी क्षेत्र में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। तेज हवाएं चलने के साथ ही सुबह करीब 10:30 बजे से बूंदाबांदी का क्रम प्रारंभ हो गया था। दोपहर के समय झमाझम वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें- मौसम बदला: मसूरी में बारिश से लौटी ठंड, उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं, शाम तीन बजे बाद हल्की धूप निकल आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्षा के बीच 11:30 बजे से 12:30 बजे तक जज फार्म और बेलबाबा फीडर में बिजली सप्लाई ठप रही।

वहीं, पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च तक पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा का क्रम जारी रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही बौछारें जंगलों की आग को नियंत्रित करने में फायदेमंद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

James Franklin post-match PC: SRH surprised by pitch, hails Nitish-Klaasen rescue act

Iran LOCKS TARGETS, 8 High Value Gulf Bridges In...

Shami reveals what makes this LSG team special after big win

Iran LOCKS TARGETS, 8 High Value Gulf Bridges In...

University of Pennsylvania updates study abroad application process: Here’s what’s new for students – The Times of India

University of Pennsylvania updates study abroad application processThe University...