loading ads…
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सार्वजनिक झगड़ा करने पर अब दो दिन हवालात में, पुलिसकर्मियों को नोटिस
Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:45 PM (IST)
एसएसपी ने हल्द्वानी में सार्वजनिक स्थल पर महिला ब्लागरों के झगड़े को ठीक से न संभालने पर तीन महिला पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्ह …और पढ़ें

ब्लागरों का झगड़ा नहीं संभालने पर तीन महिला कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। महिला ब्लागरों की लड़ाई के दौरान तीन महिला पुलिस कर्मियों के कानून व्यवस्था नहीं संभालने पर एसएसपी सख्त हो गए हैं। एसएसपी ने तीनों महिला कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही नोटिस का उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में दो महिला ब्लागरों की लड़ाई के बाद महिला पुलिस कर्मियों के एक ब्लागर के साथ फोटो खिंचाने की वीडियो सामने आई है। इसपर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस कोई पुतला नहीं है। सार्वजनिक स्थलों में महिला ब्लागरों के लड़ाई करने पर दोनों महिलाओं पर वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
इंटरनेट मीडिया की लड़ाई बेवजह सड़कों पर लड़ी जा रही है, इसका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह सार्वजनिक स्थान पर शांतिभंग करने पर अब आरोपित को एक दिन नहीं बल्कि दो दिन हवालात में रात गुजारनी होगी। पुलिस की ओर से इनपर शांतिभंग सहित अन्य धाराएं लगाए जाएंगी।

