भीमताल (नैनीताल)। पांडेगांव के में बुधवार को होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और सीडीओ अरविंद कुमार पांडे के साथ बैठक की। होटल कारोबारियों ने पर्यटन सीजन में भीमताल क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने और आवश्यकता अनुसार मुख्य मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने को कहा। पार्किंग स्थलों पर महिला शौचालय की व्यवस्था और नियमित रूप से पानी का छिड़काव, संकरी सड़कों, मोड़ों, ट्रैफिक दबाव वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की भी मांग की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था बेहतर की जाएगी। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि पर्यटन सीजन से पहले पार्किंग और यातायात व्यवस्था बेहतर की जाएगी। बैठक में एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा, एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत, नितेश बिष्ट, महेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा, संजय सांगुड़ी, उदय सिन्हा, ऋषि सिन्हा, रवि जोशी, अवनीश सिंह, गगनदीप सिंह, कमल अधिकारी, चारु जोशी, गंगा सिंह धामी, नीरज रैकुनी आदि मौजूद रहे।
Nainital News: पर्यटन सीजन में भीमताल में लागू हो विशेष ट्रैफिक प्लान
Date:

