नैनीताल में बत्ती गुल के बाद पेयजल संकट, 2 लाख लोगों के घर नहीं आएगा पीने का पानी

Date:

Hindustan Hindi News

More

Nainital News: आज नैनीताल जिले में दो लाख लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले आंधी-बारिश के कारण तीन दिन नैनीताल शहर में बत्ती गुल रही थी।

नैनीताल में बत्ती गुल के बाद पेयजल संकट, 2 लाख लोगों के घर नहीं आएगा पीने का पानी

Nainital News: नैनीताल में तीन दिन बत्ती गुल के बाद आज दो लाख लोगों को पेयजल संकट झेलना होगा। काठगोदाम कॉलटैक्स में गेट चैंबर की टूटी जालियां रिपेयर किए जाने से फिल्टर प्लांट दिनभर बंद रहेगा। ऐसे में पेयजल की सप्लाई ठप रहेगी। गौला बैराज से नदी का पानी नहर के माध्यम से शीशमहल के फिल्टर प्लांट तक पहुंचता है।

प्लांट में पानी साफ करने के बाद जल संस्थान घर और प्रतिष्ठानों तक पेयजल पहुंचाता है। कॉलटैक्स के पास नहर में लगी जालियां टूटने से प्लांट में गंदगी और कचरा पहुंच रहा है। जिससे इसका संचालन प्रभावित हो रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान गुरुवार को सुबह से जालियां रिपयेर करेगा। ऐसे में बैराज से प्लांट को पानी नहीं मिलेगा। विभाग के अनुसार जालियां रिपेयर करने में आठ घंटे लगेंगे। सुबह नौ बजे से शाम तक प्लांट बंद रहेगा। जल संस्थान के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में मांग के अनुसार टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।

नैनीताल में तीसरे दिन बिजली-पानी मिलने पर राहत

रविवार रात आए भीषण आंधी-तूफान के कारण पिछले दो दिनों से बिजली और पानी की भारी किल्लत झेल रहे नैनीताल के स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। तूफान से पेड़ गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों और पोलों की मरम्मत के बाद मंगलवार देर शाम विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई। पेयजल व्यवस्था भी पटरी पर आ गई है।

ऊंचाई वाले टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था

बुधवार सुबह शहर के अधिकांश हिस्सों में पर्याप्त जलापूर्ति हुई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि बिजली गुल रहने के दौरान जेनरेटर के माध्यम से आपूर्ति की कोशिश की गई थी, लेकिन ऊंचाई वाले टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। अब सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य है, हालांकि कुछ इलाकों में कम दबाव की समस्या है जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। अयारपाटा और स्नोव्यू वार्ड के सभासदों के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान रविशंकर लोशाली ने कहा कि रात में साफ हुए पानी से सुबह 8.30 बजे आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद प्लांट बंद होने से सप्लाई बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से पानी स्टोर रखने का अनुरोध किया गया है।

इन क्षेत्रों में रहेगा संकट

दमुवाढूंगा, बिठौरिया, कुसुमखेड़ा, चौफुला, बमौरी, ऊंचापुल के साथ ही बाजार क्षेत्र और बरेली और रामपुर रोड से जुड़े क्षेत्रों में प्लांट से होने वाली आपूर्ति ठप रहेगी।

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।

सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related