Haldwani: दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर जा रही युवती से छेड़खानी, युवक को पीटा

Date:

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Mar 2026 09:42 AM IST

हल्द्वानी के राजपुरा में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रही युवती के साथ बुलेट सवार दो युवकों ने सड़क पर छेड़छाड़ की। भाई ने जब इसका विरोध तो युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

young woman returning home from a friend's birthday party was molested by two youths in haldwani

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार रात राजपुरा में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से रामपुर सड़क स्थित अपने घर लौट रही युवती से बुलेट सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। युवती के साथ मौजूद उसके सहेली के भाई ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। युवती ने उनका वीडियो बनाया तो दोनों ने बरेली रोड तक पीछा किया। वहां छुपकर दोनों ने जान बचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मयंक भंडारी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन की दोस्त को स्कूटी से घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब दस बजे मिनी स्टेडियम मोड़ पर बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो युवक पीछे से आए और हूटर बजाने लगे। युवती ने जब पीछे देखा तो उन्होंने अश्लील इशारे किए। जेल रोड पर युवकों ने स्कूटी के आगे बुलेट लगाकर उन्हें रोका और युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा। एफटीआई मोड़ से वे बरेली सड़क की तरफ भागे और एक दुकान के पीछे छिपकर जान बचाई। इसी बीच युवती का भाई भी परिवार के साथ वहां पहुंच गया जिसके बाद बुलेट सवार भाग निकले।

पीछा करने वाले दोनों युवक अजय फर्त्याल निवासी फतेहपुर और अजय सिंह थापा निवासी बड़ी मुखानी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हुड़दंग व अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – डॉ. मंजुनाथ टीसी एसएसपी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Colbert, Steve Carell and more: 6 Hollywood icons who shared apartments before hitting it big

ETimes.in / Apr 5, 2026, 12:20 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/7Stephen...

Only 30% drain desilting done, 90 tenders yet to be awarded | Delhi News – The Times of India

New Delhi: National Green Tribunal (NGT) has recorded a...

Govt to start e-rick charging hubs in slums | Delhi News – The Times of India

Times News NetworkNew Delhi: Delhi govt is planning to...

Rs 6485-crore Yamuna cleanup top Delhi’s green spend | Delhi News – The Times of India

Times News NetworkNew Delhi: Chief minister Rekha Gupta on...