डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचला, मौत

Date:

डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचला, मौत

share

हल्द्वानी में एक बेकाबू डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव अनिल रौतेला को कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना मंगलवार रात की है जब अनिल अपने भाई के साथ वापस लौट रहे थे। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचला, मौत

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेकाबू डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को रौंद दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से कैंची धाम के ग्राम हरतपा निवासी 27 वर्षीय अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला पंचायत घर क्षेत्र में अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ रहते थे। वह चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। अर्जुन ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों भाई टीपी नगर चौकी के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर गए थे।

लौटने के दौरान जैसे ही अनिल बाइक पर सवार होने को जा रहा था, तभी टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल के पेट और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें एसटीएच लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। डंपर को सीज कर दिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार गांव में रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related