रमनदीप बने गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के मुख्य सेवादार

Date:

रमनदीप बने गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के मुख्य सेवादार

share

फोटो – हल्द्वानी। शहर के गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें

रमनदीप बने गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के मुख्य सेवादार

फोटो – हल्द्वानी। शहर के गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें युवा चेहरे रमनदीप सिंह साहनी को मुख्य सेवादार निर्वाचित किया गया। एक सप्ताह तक चली चुनावी प्रक्रिया में कुल 1120 सदस्यों ने पंजीकरण कराया था, जबकि मतदान के दिन 1098 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद रमनदीप सिंह साहनी ने 342 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगजीत सिंह मीति को 21 मतों से पराजित किया। अन्य प्रत्याशियों में अवनीत सिंह रेखी को 263 तथा प्रभजोत सिंह चंडोक को 36 मत मिले, जबकि 36 मत निरस्त घोषित किए गए।चुनाव प्रक्रिया को छह सदस्यीय चुनाव समिति ने पूर्ण करवाया इसमें सरदार अमरजीत सिंह बिंद्रा, एडवोकेट इंद्रपाल सिंह , परमजीत सिंह कोहली, गुलबीर सिंह चंडोक, सर्वप्रीत सिंह कोहली और गुरमीत सिंह चंडोक शामिल रहे।

प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी निगरानी रखी गई।इधर नवनिर्वाचित मुख्य सेवादार रमनदीप सिंह साहनी ने जीत ने कहा कि वह गुरुद्वारे की परंपराओं और मर्यादाओं को बनाए रखते हुए सेवा, सिमरन और समाजिक एकता को प्राथमिकता देंगे। इस दौरान गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में संगत, वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह और सतनाम सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related