हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली शनिवार को

Date:

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली शनिवार को

share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। रैली ऐतिहासिक होगी और सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाएगा।

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली शनिवार को

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित यह रैली ऐतिहासिक होगी। सीएम धामी ने सर्किट हाउस में रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पेयजल, साफ-सफाई एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहर की जनता एवं बाहरी आगंतुकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व में ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कार्यक्रम की अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच स्थल पर 24 घंटे त्वरित कार्य किया जा रहा है। शनिवार सुबह तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। रैली स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। सुरक्षा को लेकर टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। मंच के साथ ही पंडाल के निर्माण में मेहमानों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दर्जाधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा समेत आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी मौजूद रहे।राजनाथ सिंह 12.55 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगेहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पालम एयरपोर्ट दिल्ली से सुबह 11:10 पर प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट ऊधमसिंह नगर पंहुचेंगे। 12:20 बजे पंतनगर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:40 पर आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। वहीं 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। एक घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद वह अपराह्न 2:15 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से दोपहर 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से अपराह्न 3:25 बजे दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related