रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे पर ट्रैफिक प्लान तैयार: जिलाधिकारी ने जाममुक्त व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी किए नियुक्त – Udham Singh Nagar (Rudrapur) News

Date:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

.

इस महत्वपूर्ण वीआईपी मूवमेंट के लिए प्रशासन ने जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नोडल और सह नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। इसका उद्देश्य यातायात को बाधित होने से रोकना और आम जनता को परेशानी से बचाना है।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार, बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद्र पाठक और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार दास को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

पत्थरचट्टा क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नायब तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट, खंड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी कैलाश पटवाल और पूर्ति निरीक्षक चंद्र शेखर कांडपाल सह नोडल अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। नगला क्षेत्र में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी नोडल अधिकारी होंगे। नगर पंचायत नगला के अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, नगर पालिका किच्छा के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सिडकुल, सितारगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नगर पालिका परिषद सितारगंज की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली, खंड विकास अधिकारी चिंताराम आर्या और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह धामी सह नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो और यात्रियों का आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बना रहे। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सतर्क रहें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related