उत्तराखंड में आज रक्षा मंत्री राजनाथ, जनसभा को करेंगे संबोधित; भरेंगे मिशन 2027 की हुंकार – defense minister rajnath singh haldwani visit address a public meeting today for mission 2027

Date:

Updated: Sat, 21 Mar 2026 07:34 AM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। …और पढ़ें

News Article Hero Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि रक्षा मंत्री का राज्य से पुराना लगाव है। जब राज्य बना था, उस समय वही मुख्यमंत्री थे। उनका लंबा सामाजिक जीवन रहा है। उनके देवभूमि में आगमन को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। वैसे भी हमारा सैनिक बाहुल्य राज्य है और यहां प्रत्येक घर-परिवार से कोई न कोई सेना में हैं। इसलिए भी यह कार्यक्रम भव्य होगा।

सीएम धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 21 मार्च को एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक की। कमिश्नर व सीएम सचिव दीपक रावत ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने एमबी इंटर कालेज स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि नई टीम आम जनता के कल्याण और विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्राणों प्रण से काम करेगी। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं डा. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दायित्वधारी डा. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा आदि शामिल रहे।

यह है रक्षा मंत्री का कार्यक्रम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को दोपह 12:55 बजे एमबी इंटर कालेज मैदान में पंहुचेंगे। यहां पर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह अपराह्न 2:15 बजे आयोजन स्थल से रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Shots fired near ULFA(I) chief Paresh Baruah’s house in Assam | India News – The Times of India

DIBRUGARH: Shots were fired near militant group ULFA(I) chief...

Dibrugarh prepares for Brahmaputra floods with early plans | Guwahati News – The Times of India

Dibrugarh: With the monsoon season just two months away,...

Birthday firecrackers mistaken for gunshots at Ulfa-I chief’s home | Guwahati News – The Times of India

Dibrugarh: What initially sent shockwaves through Chabua in the...