धामी सरकार के चार साल: जनसभा स्थल पहुंचे राजनाथ सिंह, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

Date:

ETV Bharat / bharat

धामी सरकार के चार साल: जनसभा स्थल पहुंचे राजनाथ सिंह, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश देने के लिए चार सामान्य गेट बनाए, एक गेट वीआईपी एंट्री के लिए आरक्षित

HALDWANI RAJNATH SINGH PUBLIC RALLY

राजनाथ सिंह की जनसभा

(

Etv Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 21, 2026 at 12:46 PM IST

|

Updated : March 21, 2026 at 1:27 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार 23 मार्च को अपने चार साल पूरे करने जा रही है. हल्द्वानी में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आज भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन और संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं. पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया. राजनाथ सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं.

हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा: हल्द्वानी में आज धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह साढ़े 12 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें. थोड़ी देर में वो विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

जनसभा में 25 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान: इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी संगठन और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं. जनपद नैनीताल सहित आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 200 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए 10 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि पार्टी संगठन का दावा है कि कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है.

    सैन्य परंपराओं और अदम्य वीरता की पावन धरा देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

    आपका सान्निध्य हमें सदैव नई ऊर्जा के साथ प्रदेश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए अहर्निश कार्य करने की प्रेरणा देता है। pic.twitter.com/ds891y8BG7

    — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 21, 2026

प्रवेश के लिए बनाए गए चार गेट: कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश देने के लिए चार सामान्य गेट बनाए गए हैं. एक गेट को वीआईपी एंट्री के लिए आरक्षित किया गया है. सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो.

महेंद्र भट्ट खुद देख रहे जनसभा की व्यवस्था: राजनाथ सिंह की जनसभा को सफल बनाने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट खुद हल्द्वानी में हैं. कार्यक्रम से काफी पहले ही वो मंच पर पहुंच गए हैं. महामंत्री संगठन अजेय कुमार और विधायक नैनीताल सरिता आर्या मंच पर मौजूद हैं. शुक्रवार को ही कैबिनेट मंत्री बने भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और विधायक बंशीधर भगत भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं. नए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी मंच पर मौजूद हैं.

सुरक्षा के विशेष इंतजाम: सुरक्षा के लिहाज से देहरादून समेत पूरे कुमाऊं मंडल से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है. प्रशासन का दावा है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. गौरतलब है कि धामी सरकार के दूसरे साल के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी क्रम में 7 मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित की गई थी. अब आज हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा हो रही है.

ये भी पढ़ें: धामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ टूटे कई भ्रम, हाईकमान का पूरा साथ, विपक्ष को साफ संदेश

Last Updated :

March 21, 2026 at 1:27 PM IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related