धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं सीएम धामी, हल्द्वानी में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर हैं. वे हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.
![]()
राजनाथ सिंह हल्द्वानी दौरा
(
ETV Bharat
)

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : March 21, 2026 at 1:40 PM IST
|
Updated : March 21, 2026 at 1:58 PM IST
हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नैनीताल जनपद के दौरे पर हैं. राजनाथ सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज के कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड पहुंचे. यहां सीएम धामी ने हल्द्वानी में उनका भव्य स्वागत किया.
हैलीपैड पर स्वागत करते हुए सीएम धामी और राजनाथ सिंह की कैमिस्ट्री देखने को मिली. सीएम धामी ने हेलीपैड पर राजनाथ सिंह को उत्तराखंडी टोपी पहनाई. इसके बाद सीएम धामी ने गुलदस्ता देकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया. राजनाथ सिंह ने भी सीएम धामी को आशीष देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी.कार्यक्रम स्थल पहुंचने से लेकर मंच तक राजनाथ सिंह और सीएम धामी एक दूसरे का साथ देते नजर आये. मंच पर सीएम धामी राजनाथ सिंह के बगल में खड़े दिखे.
बता दें सीएम धामी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोनों एक दूसरे के करीबी हैं. राजनाथ सिंह ने ही सीएम धामी को धाकड़ धामी की उपाधि दी थी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कई बार मंचों से सीएम धामी की खुलकर तारीफ करते हैं. सीएम धामी भी राजनाथ सिंह को अभिभावक मानते हैं. ये ही कारण है कि अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया.
अपने संबोधन के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा धामी धाकड़ होने के साथ ही धुरंधर धामी हैं. उन्होंने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है.
जनसभा में 25 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान: बता दें सीएम धामी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी संगठन और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की हैं. नैनीताल सहित आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 200 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए 10 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि पार्टी संगठन का दावा है कि कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है.
पढे़ं- धामी सरकार के चार साल: जनसभा स्थल पहुंचे राजनाथ सिंह, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
पढे़ं- उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया स्वागत
Last Updated :
March 21, 2026 at 1:58 PM IST


