‘धुरंधर धामी’ मारेंगे छक्का; हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, वैश्विक संकट का किया जिक्र

Date:

Rajnath Singh on Pushkar Singh Dhami
राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की खूब तारीफ (फोटो: वीडियो ग्रैब)

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद हल्द्वानी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि सीएम धामी ने अपने कार्यकाल का चौका लगाया है। अब वे छक्का लगाएंगे। राजनाथ सिंह के बयान को सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव 2027 में सीएम चेहरे के तौर पर मजबूती के साथ बढ़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम धामी को लेकर उत्तराखंड चुनाव 2022 के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमारा पुष्कर फ्लावर नहीं फायर है। साथ ही, उन्हें धाकड़ कहकर संबोधित करते दिखे। अब राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम धामी ने चार साल में धुआंधार काम किया है। अब उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।

राजनाथ ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल का कामकाज का ब्यौरा दिया, उससे साफ है कि उन्हें अब धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने सीएम धामी के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी ने इस सरकार में बतौर सीएम आज चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस प्रकार उन्होंने चौका मार दिया है। पिछले कार्यकाल को जोड़ लें तो सीएम धामी 5 वर्षों से काम कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि सीएम धामी भाजपा सरकार के छठे मुख्यमंत्री हैं। धामी राजनीति का छक्का मारकर नया इतिहास रचेंगे। अब छठी बार भी कार्यकाल पूरा कर धामी सियासी पारी में छक्के भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में सैनिकों के परिवार और पूर्व सैनिकों के लिए काफी काम किए हैं।

युद्ध के हालात का जिक्र

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध समेत वैश्विक स्तर पर बढ़ी युद्ध जैसी स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया एक संकट के दौर से गुजर रही है। आज सारी दुनिया में युद्ध चल रहा है। यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय है। इस संकट की घड़ी में दुनिया का कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व ने हमें उस स्थिति तक पहुंचने नहीं दिया।

उत्तराखंड देवभूमि, वीरभूमि

रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। साथ ही, अगर भारत में किसी भूमि को वीरभूमि कहा जाता है तो वह कोई और नहीं, बल्कि उत्तराखंड ही है। जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, उत्तराखंड के लोग कभी पीछे नहीं रहते। देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनका योगदान हमेशा आगे रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की मांग को पूरा किया।

राजनाथ ने कहा कि मैं उत्तराखंड सरकार का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं, उन्होंने हमारे पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देना हो, शिक्षा में आरक्षण देना हो, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हो या उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू करना हो। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर स्तर पर योगदान दिया है।

सरकार की ठोकी पीठ

रक्षा मंत्री ने महिला सशक्तिकरण, सैनिक कल्याण, आर्थिक उन्नति, आधारभूत सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने जहां एक और यूसीसी लागू कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं, अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर उत्तराखंड का स्वरूप बचाने का प्रयास किया है। राजनाथ सिंह ने सख्त नकल विरोधी कानून के लिए भी मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा कि इसके दूरगामी परिणाम सामने आए।

बदलाव की लिखी गई कहानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड, हल्द्वानी में जनसभा आयोजित हुई। इसमें सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की कहानी लिखी गई है। प्रदेश सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर अपने चुनावी वादे को पूरा किया। चार धाम यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में काम हुआ। डबल इंजन की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हम कह सकते हैं कि जनता की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश लगातार हुई है।

सीएम धामी ने कहा कि 2014 के पहले देश की राजनीति में केवल घोटाले हुआ करते थे। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व में भारत का एक ऐतिहासिक कालखंड प्रारंभ हुआ है। हम सब इसके साक्षी हैं।

राहुल पराशर

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। वे राजनीति, करेंट अफेयर्स, डेवलपमेंट, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राउंड रिपोर्टिंग का 20 साल का अनुभव रखते हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने प्रशासन, सिविक इश्यू को कवर किया। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पत्रकारिता के गुर भी सीखे। बिहार विधानसभा चुनाव 2005 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 तक 10 चुनावों में रिपोर्टिंग की है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव फरवरी 2005, अक्टूबर-नवंबर 2005, लोकसभा चुनाव 2009, बिहार विधानसभा चुनाव 2010, लोकसभा चुनाव 2014, बिहार विधानसभा चुनाव 2015, लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ग्राउंड रिपोर्टिंग शामिल है। इसके अलावा यूपी चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 का का विश्लेण किया। इस दौरान बिहार, झारखंड और यूपी के निकाय चुनावों को कवर किया। पिछले करीब चार साल से NBT (Digital) में यूपी डेस्क काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय विद्या भवन, मुंबई से जुड़े पीकेआईएमएस से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IAF’s Sirsa unit fired Barak-8 last May to shoot down Pak ballistic missile that may have had Delhi as target | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130429308,imgsize-65492,width-400,height-225,resizemode-4/barak-8.jpg" alt="IAF’s Sirsa unit fired Barak-8 last May...