राजनाथ बोले- पहाड़ का पानी-जवानी यहीं के काम आनी चाहिए: उत्तराखंड के CM साधारण नहीं धुरंधर; धामी ने रक्षा मंत्री को बताया अजातशत्रु – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी अब यहीं के काम आनी चाहिए।

.

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह साधारण नहीं, बल्कि धुरंधर हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है और लगातार आगे बढ़ रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अजातशत्रु बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में नई ऊर्जा आई है। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे, जिन्हें संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री अब पंतनगर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए और फिर यहीं से वह दिल्ली के लिए निकल गए।

कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…

हल्द्वानी पहुंचने पर रक्षा मंत्री स्वागत करते बीजेपी कार्यकर्ता।

हल्द्वानी पहुंचने पर रक्षा मंत्री स्वागत करते बीजेपी कार्यकर्ता।

हल्द्वानी में मंच से अभिवादन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

हल्द्वानी में मंच से अभिवादन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम धामी।

मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम धामी।

हल्द्वानी में कार्यक्रम स्थल पर बैठे बीजेपी पदाधिकारी।

हल्द्वानी में कार्यक्रम स्थल पर बैठे बीजेपी पदाधिकारी।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की 5 बड़ी बातें…

  • सोचा नहीं था इतनी तेजी से बढ़ेगा उत्तराखंड: राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की थी कि सीमित संसाधनों और नए राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड इतनी तेजी से विकास करेगा। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए विकास की गति को समझते हैं और उत्तराखंड की प्रगति असाधारण है।
  • धुरंधर धामी के नेतृत्व की खुलकर सराहना: उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह साधारण नहीं, बल्कि धुरंधर नेता हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य ने नई रफ्तार पकड़ी है और विकास के कई अहम काम जमीन पर दिख रहे हैं।
  • चार साल में चौका, छह साल में छक्का: राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में ‘चौका’ मार दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जब छह वर्ष पूरे होंगे, तो वह ‘छक्का’ लगाने में भी सफल होंगे और राज्य को और आगे ले जाएंगे।
  • एक तिहाई बहुमत से फिर सरकार: उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक तिहाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी और विकास की रफ्तार जारी रहेगी।
  • देवभूमि, तपोभूमि और देश को दिशा देने वाला प्रदेश: राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि देवभूमि और तपोभूमि है। यहां की आस्था, अध्यात्म और संस्कृति पूरे देश को दिशा देती है और यह प्रदेश आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

अब पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Do you unconsciously ‘insult’ your child? 5 mistakes that can ruin their mental health

Sometimes parents feel apologising will weaken their authority. However,...

World’s top 5 most expensive real estate markets

TIMESOFINDIA.COM / Apr 21, 2026, 18:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6World's...

10 habits that instantly make you attractive, as per psychology

ETimes.in / Apr 21, 2026, 17:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/11Habits...