हल्द्वानी से बहेगी विकास की बयार, मानसखंड योजना बड़ी उपलब्धि: राजनाथ सिंह  – rajnath singh praises dhami govts development in haldwani

Date:

Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:47 AM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में धामी सरकार के चार साल के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मानसखंड कॉरिडोर और 50 साल से लंबित जमरानी बांध …और पढ़ें

News Article Hero Image

धामी सरकार में भ्रष्टाचार पर पर हुई कार्रवाई को लेकर भी दहाड़े राजनाथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददता, हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूूरी तरह राज्य सरकार के चार वर्ष में हुए विकास कार्य के जरिये ही पूरा राजनीतिक माहौल बनाने में जुटे थे। हल्द्वानी शहर में यह आयोजन था। ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है।

जब इस क्षेत्र का विकास होगा तो इसका असर पूरे उत्तराखंड पर पड़ेगा। वैसे भी धामी सरकार के नेतृत्व में मिशन मोड में काम हो रहा है। यहां तक कि मानसखंड कोरिडोर योजना हैं। जिसके जरिये राज्य में तमाम विकास कार्य चल रहे हैं।

एमबी इंटर कालेज में आयेाजित जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल आयोजन में रक्षा मंत्री ने शहर की सबसे बड़ी परियोजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध 50 वर्षों से लंबित थी। यह परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3700 करोड़ की योजना साकार रूप ले रही है।

इससे हल्द्वानी से लेकर ऊधम सिंह नगर तक लाभ मिलेगा।यहां तक कि धामी ने पूर्व सैनिकों को भी साधने की कोशिश की तो वहीं सामरिक दृष्टिकाेण से महत्वपूर्ण सीमांत गांवों के विकास पर पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम गांव नहीं है, पहला गांव है।

हम राजनीति के लिए नहीं विकास के लिए करते हैं राजनीति

रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति सभी पार्टियां करती हैं लेकिन हम केवल राजनीति के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश के विकास के लिए राजनीति करती हैं। इसके जरिये राजनाथ ने यह भी संदेश देने की कोशिश कि भाजपा विकास के जरिये राजनीति करते हैं। इसलिए उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य सरकार की तमाम विकास योजनाओं का विस्तार से जिक्र भी किया।

जीरो टालरेंस को लेकर भी बोले

राजनाथ सिंह ने धामी सरकार की जीरो टालरेंस नीति को लेकर भी खुलकर बोला और कहा कि पहले घोटालों पर परदे डाल दिए जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। राज्य में धामी सकरार में अब कोई ऐसा काम करेगा तो उसका घर जेल में होगा। अब तक 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला गया है। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। राज्य में कड़े कनून बनने के बाद पारदर्शिता आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related