चार साल में धुआंधार काम, धाकड़ धामी अब ‘धुरंधर धामी’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी 2027 के चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत दिलाएंगे। राजनाथ ने धामी की विकास कार्यों और कड़े फैसलों की सराहना की। उन्होंने 2027 चुनाव में धामी के नेतृत्व की ओर इशारा किया।

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खूब तारीफ की। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के छठे वर्ष यानी 2027 के चुनाव में ‘सिक्सर’ लगाकर उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।एमबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जन सभा में रक्षा मंत्री पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आए। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि 2022 में एक जनसभा के दौरान उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को ‘धाकड़ धामी’ कहा था, लेकिन पिछले चार वर्षों के धुआंधार विकास कार्यों को देखकर मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि वे अब राजनीति के असली ‘धुरंधर’ बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि धामी ने अपनी कार्यशैली से साबित किया है कि युवा नेतृत्व राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। राज्य में लगातार विकास से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। क्रिकेट की शब्दावली का प्रयोग करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में विकास का शानदार ‘चौका’ जड़ा है। 2027 के चुनाव तक उनके कार्यकाल का छठा वर्ष शुरू हो जाएगा और जिस रफ्तार से प्रदेश आगे बढ़ रहा है, धामी छठे साल में ‘सिक्सर’ लगाकर विपक्ष को क्लीन बोल्ड कर देंगे।कड़े फैसलों की सराहनारक्षा मंत्री ने राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों को गिनाते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता लागू कर धामी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को बचाने के लिए जो साहस धामी सरकार ने दिखाया है। वह पूरे देश के लिए मिसाल है। आदर्श राज्य की ओर कदम: सैनिक कल्याण और आर्थिक उन्नति के मोर्चे पर उत्तराखंड के प्रदर्शन से गदगद राजनाथ सिंह ने कहा कि आज उत्तराखंड हर मानक पर एक आदर्श राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि विकास की इस निरंतरता को बनाए रखने के लिए धामी के हाथों को और मजबूत करें।36 मिनट के भाषण में 32 बार धामी का जिक्ररक्षा मंत्री ने ‘जन-जन की सरकार- चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में राजनाथ ने दोपहर 1:46 बजे अपना संबोधन शुरू किया और 2:22 बजे उसे विराम दिया। अपने 36 मिनट के संबोधन में रक्षा मंत्री ने 32 बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम लिया। उन्होंने कभी उन्हें ‘धामी’ तो कभी ‘पुष्कर सिंह धामी’ कहकर संबोधित किया।राजनाथ ने दिए संकेत धामी ही होंगे चेहरारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चेहरे को लेकर भी संकेत दिए। स्पष्ट संकेत दिए कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजनाथ सिंह ने जिस तरह बार-बार मुख्यमंत्री को ‘धुरंधर’ और ‘सिक्सर’ लगाने वाला खिलाड़ी कहा, वह सीधे तौर पर 2027 के चुनाव धामी के नेतृत्व में लड़ने की ओर इशारा है।


