हल्द्वानी। नई आबकारी नीति के तहत सरकारी शराब के दुकानों का टेंडर प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत नैनीताल जिले के सरकारी शराब के दुकानों के लिए शुक्रवार को जिले की आठ नई देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया हल्द्वानी स्थित
.
नैनीताल जिले में शराब की दुकानों की संख्या 73
आबकारी विभाग के मुताबिक अभी तक नैनीताल जिले में देशी विदेशी शराब की 65 दुकानें थीं। आठ नई दुकानों के खुलने के बाद अब कुल संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें 35 दुकानें देशी शराब की हैं। सबसे ज्यादा करीब 14 करोड़ रुपये का राजस्व मंडी-तीनपानी की अंग्रेजी शराब की दुकान से मिलता है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, आबकारी निरीक्षक धीरेश सिंह बिष्ट, डीएस बिष्ट, उमेश पाल मौजूद रहे।

