पश्चिम एशिया जंग का असर, हल्द्वानी में रसोई गैस और खाद्य तेल की कीमत में भारी बढ़ोतरी
Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:43 PM (IST)
पश्चिम एशिया में जारी जंग का असर अब रसोई पर दिख रहा है। हल्द्वानी में गैस सिलिंडर की कमी के साथ रिफाइंड और सरसों तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है …और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में चल रही जंग का प्रभाव अब हमारी रसोई तक पहुंच चुका है। गैस सिलिंडर की कमी के साथ-साथ रिफाइंड और खाद्य तेल की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
थोक बाजार में 15 किलो के सरसों का तेल के डिब्बे की कीमत में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रिफाइंड तेल 250 रुपये तक महंगा हुआ है। हालांकि कुछ दुकानों में पूराने रेट भी चल रहे हैं।
रामपुर रोड पर खाद्य तेल विक्रेता नीरज अग्रवाल के अनुसार पिछले एक सप्ताह में रिफाइंड तेल की कीमतों में तेजी आई है। एक सप्ताह पहले 15 लीटर रिफाइंड का डिब्बा 1950 रुपये का था, जो अब 2200 रुपये तक पहुंच गया है। सरसों के तेल की खुदरा कीमतें स्थिर हैं, लेकिन थोक में 15 किलो का डिब्बा 2450 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो गया है।

