Nainital News: बिना कोच के प्रैक्टिस करेंगे खिलाड़ी

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST

Players practicing without a coach

हल्द्वानी। खेल विभाग में 15 अप्रैल तक खिलाड़ियों को बिना कोच के ही अभ्यास करना होगा। विभाग में तैनात विभिन्न खेलों के कोचों का अनुबंध 11 महीने के लिए होता है जो हाल में समाप्त हो गया है।

जिलेभर में चलने वाले खेल शिविर और स्टेडियम में 36 कोच तैनात हैं। इनमें से अधिकतर को अनुबंध के आधार पर रखा गया है। अनुबंध अवधि समाप्त होने के कारण फिलहाल कोचिंग गतिविधियां प्रभावित रहेंगी और खिलाड़ी अपने स्तर पर अभ्यास जारी रखेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि खेल विभाग के अनुसार नए कोचों का अनुबंध 15 अप्रैल के बाद शुरू होगा। इसके बाद फिर से नियमित कोचिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों का नया पंजीकरण भी किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क नगर निगम क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए 350 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों से 250 प्रतिवर्ष निर्धारित किया है। तैराकी और शूटिंग जैसे खेलों का शुल्क अन्य खेलों की तुलना में अधिक है। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dimple Jhangiani recalls working with Asha Bhosle | – The Times of India

Actor Dimple Jhangiani fondly remembers her special collaboration with...

Vishal Gandhi to play new lead in Tose Naina Milaike 2 | – The Times of India

Actor Vishal Gandhi is returning to Tose Naina Milaike...

Sarun Payasingh clinches gold at Indian Athletics Series, eyes Asian Games spot | More sports News – The Times of India

Odisha’s national indoor champion Sarun Payasingh continued his good...