हल्द्वानी – शहर में शराब की दुकानों की नीलामी, यह दुकान बिकी सबसे महंगी, जानिए कितने करोड़ की लगी बोली

Date:

हल्द्वानी – नई आबकारी नीति के तहत शुक्रवार को जिले की आठ देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया हल्द्वानी स्थित डीएम कैंप कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। नीलामी में पंचायत घर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.10 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली हासिल की। इस दुकान के लिए सबसे अधिक 88 कारोबारियों ने आवेदन किया, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही। अंततः यह दुकान रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुई। दूसरे स्थान पर रामनगर के मोहान क्षेत्र की दुकान रही, जिसके लिए 34 कारोबारियों ने दावेदारी पेश की।

जिले की आठ दुकानों के लिए कुल 215 आवेदकों ने लॉटरी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। नीलामी प्रक्रिया डीएम कैंप कार्यालय में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, आबकारी निरीक्षक धीरेश सिंह बिष्ट, डीएस बिष्ट और उमेश पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में पहले 65 देशी और विदेशी शराब की दुकानें संचालित थीं। आठ नई दुकानों के जुड़ने के बाद अब कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई है, जिनमें 35 दुकानें देशी शराब की हैं। जिले में सबसे अधिक राजस्व मंडी-तीनपानी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से प्राप्त होता है, जो करीब 14 करोड़ रुपये का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related