‘गूगल कर ले कौन है हरि बॉक्सर…’, लॉरेंस गैंग ने बड़े बिजनेसमैन का डेली रूटीन तक बताया, कहा- 10 करोड़ दे या…

Date:

MP News: अशोकनगर के बड़े बिजनेसमैन अंकित अग्रवाल को मिले इस धमकी भरे ऑडियो मैसेज ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए जिस तरह की व्यक्तिगत जानकारियां दी गई हैं, वह बेहद चिंताजनक है.

X

एसपी गजेंद्र सिंह ने बिजनेसमैन को दिया सुरक्षा का भरोसा.(Photo:ITG)

एसपी गजेंद्र सिंह ने बिजनेसमैन को दिया सुरक्षा का भरोसा.(Photo:ITG)

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मध्यप्रदेश के अशोकनगर के बड़े बिजनेसमैन से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है. शहर के अंकित अग्रवाल को इंटरनेशनल नंबर से वॉइस मैसेज मिला. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हरि बॉक्सर’ बताने वाले शख्स ने न केवल करोड़ों की मांग की, बल्कि कारोबारी के घर, गाड़ियों और परिवार की सटीक लोकेशन बताकर दहशत पैदा कर दी है. 
 
11 फरवरी को वॉट्सएप पर कॉल करने वाले ने रकम न देने पर बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने वॉट्सएप पर भेजे वॉयस मैसेज में बिजनेसमैन को डराते हुए कहा, “तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर-थार जैसी गाड़ियां और रॉयल ग्रीन कॉलोनी… सबकी जानकारी है. तेरी लुगाई (पत्नी), मां-बाप कब बाहर जाते हैं, कहां जाते हैं, सब पता है. हमारे पास घर की फोटो तक है. 

गलतफहमी हो तो गूगल या यूट्यूब पर सर्च कर लेना कि लॉरेंस गैंग का हरि बॉक्सर कौन है. आवाज वेरिफाई करवा ले या वीडियो कॉल पर शक्ल देख ले. अभी 10 करोड़ चाहिए, लेट किया तो 20 करोड़ लूंगा या फिर सीधा मारूंगा.”  

बिजनेसमैन ने पुलिस को दिए आवेदन में तीन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे मैसेज और कॉल आने की शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए दो दिन में पैसे न देने पर परिणाम गंभीर भुगतने की चेतावनी देते हुए 10 करोड़ की मांग कर रहा है. व्यापारी ने पुलिस को इस मामले में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग कर उचित कार्रवाई के लिए लिखा. 

सम्बंधित ख़बरें

एसपी गजेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर साइबर सेल की मदद से कॉल करने वालों के नंबर और लोकेशन ट्रेस किया जा रहे हैं. जरूरी कार्रवाई कर व्यापारी को सुरक्षा दी जाएगी. हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं और यदि अन्य किसी व्यक्ति को भी इस तरह की कॉल आती है तो वह पुलिस में इसकी सूचना दे सकते हैं. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘Agenda against me, they’re jealous’: Ajinkya Rahane’s no-holds-barred swipe at critics | Cricket News – The Times of India

Kolkata Knight Riders' captain Ajinkya Rahane (AP Photo/Rafiq Maqbool)Ajinkya...

Lok Sabha clears CAPF bill, opposition flags 15-year promotion freeze | India News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129992078,imgsize-248370,width-400,height-225,resizemode-4/lok-sabha.jpg" alt="Lok Sabha clears CAPF bill, opposition flags...