बनभूलपुरा हिंसा के उपद्रवियों को हल्द्वानी में रहने का कोई अधिकारी नहीं, मेयर बिष्ट ने दिया बड़ा बयान

Date:

ETV Bharat / state

बनभूलपुरा हिंसा के उपद्रवियों को हल्द्वानी में रहने का कोई अधिकारी नहीं, मेयर बिष्ट ने दिया बड़ा बयान

नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में बीजेपी के चार साल पूरे होने के कार्यक्रम के दौरान मेयर गजराज बिष्ट ने ये बयान दिया.

nainital

हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट

(

ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 23, 2026 at 8:31 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण मामले पर मेयर गजराज बिष्ट ने बड़ा दिया है. उन्होंने बनभूलपुरा हिंसा में शामिल लोगों को रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए.

मेयर गजराज बिष्ट ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करने की मांग की है. दरअसल, हल्द्वानी के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर गजराज बिष्ट ने बनभूलपुरा हिंसा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया.

बनभूलपुरा हिंसा के उपद्रवियों को हल्द्वानी में रहने का कोई अधिकारी नहीं (ETV Bharat)

उन्होंने 8 फरवरी 2024 को हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना में शामिल लोगों ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी थी और पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों व मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई थीं.

मेयर गजराज बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए. खास तौर पर उन्होंने रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि उपद्रवियों को इस योजना से वंचित रखा जाना चाहिए.

उनका मानना है कि जो लोग कानून तोड़ते हैं और हिंसा में शामिल होते हैं, उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा देने से गलत संदेश जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से यह भी अपील की कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. मेयर ने यह सवाल भी उठाया कि क्या दंगे में शामिल लोगों को हल्द्वानी में रहने दिया जाना चाहिए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर कब्जा करके रह रहे लोगों के पुनर्वास की योजना बनाने को कहा था. ऐसे प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाने की बात भी कही जा रही है. इसी बीच हल्द्वानी के गजराज बिष्ट का बड़ा बयान. उन्होंने ऐसे ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना तहत मकान नहीं देने की वकालत की है, जिनका नाम 2024 की हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा में आया है.

गौरतलब हो कि आठ फरवरी 2024 को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने गई नगर निगम और प्रशासन की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया था. उपद्रवियों ने शहर में जगह-जगह आगजनी भी थी.

पढ़ें—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related