Chamoli: राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप; औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू, 17 टीमें पहुंची

Date:

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:17 PM IST

औली में राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप आज से शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

National skiing athletes arrive in Auli with 17 teams participating National Winter Championships chamoli

औली पहुंचे राष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औली के स्कीइंग स्लोप में खेलों का रोमांच आज से शुरू हो गया है। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंची हैं। वहीं आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है। टीमों ने पंजीकरण के बाद स्लोप पर अभ्यास भी किया।

औली में आज शुक्रवार से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप शुरू हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों, सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई हैं। अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को अलग स्लोप तैयार किया गया है। यहां पर्याप्त बर्फ भी जमीं है।

जिन दो स्लोप पर स्कीइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दोनों स्लोपों का निरीक्षण किया। जहां बर्फ पिघलने से कम हो गई है, वहां दूसरी जगह की बर्फ लाकर भरी जा रही है। मुख्य स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार आठ नंबर टावर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली में स्कीइंग स्लोप को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।

अपना सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए तैयार खिलाड़ी

– औली पहुंचे खिलाड़ियों ने स्लोप की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। हिमाचल से आई निताशा मेहर ने बताया कि वे स्कीइंग माउंटेनियरिंग में प्रतिभाग करेंगी। मेडल लाने के लिए पूरे जोश के साथ मेहनत करुंगी। औली की ढलानों में खेलना बेहद रोमांचकारी होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्सुक हूं।

उड़ीसा टीम की रंजीता बोहरा का कहना है कि उड़ीसा मैदानी क्षेत्र है। मुझे स्कीइंग के अभ्यास के लिए दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है। वर्ष 2021 में भी औली में स्कीइंग में प्रतिभाग कर चुकी हूं। औली चारों ओर से बर्फ की चोटियों और जंगल से घिरा हुआ खूबसूरत स्थल है। इसको और अधिक विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पंजाब से आए अजय ठाकुर ने कहा कि वह खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जम्मू कश्मीर के वशीम भट का कहना है कि अपना बेस्ट देने का पूरा प्रयास करुंगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Mixed land use for property? Noida to take up next week | Noida News – The Times of India

Noida Authority’s new office in Sector-96 will be inaugurated...

Man found dead at home in Ghaziabad | Noida News – The Times of India

Ghaziabad: A 24-year-old man was dead at his home...