हल्द्वानी । राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने धामी

Date:

हल्द्वानी । राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर इसे ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा कार्यकाल बताया है।

सुरेश भटृ ने सोमवार को मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार पारदर्शी सुशासन,जनकल्याणकारी योजनाओं और समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है,जिससे प्रदेश में विश्वास और विकास का वातावरण बना है।

उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और रोजगार सृजन में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। साथ ही निवेश को बढ़ावा देने और पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘South Park’ Takes Brutal Swipe After Pam Bondi Exit, Trump Loyalists Fume

| Apr 03, 2026, 05:45:00 PM | etimes.inAmerican...

Trump’s ‘Brigitte Jibe’ Sparks Firestorm; Emmanuel Macron Hits Back Hard

| Apr 03, 2026, 04:18:34 PM | etimes.inFrance’s...

Manithan Deivamagalam – Official Trailer

| Apr 03, 2026, 03:36:17 PM | YouTubeWatch...

Prathichaya – Official Teaser

Ranbir Kapoor as Rama goes full mass in teaser,...