राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने पर आंदोलनकारियों ने मिठाई बांटी

Date:

Hindustan Hindi News

राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने पर आंदोलनकारियों ने मिठाई बांटी

share

हल्द्वानी में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मिष्ठान वितरण किया। मंच के अध्यक्ष ने कहा कि इससे राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जगी है। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा रहा, जबकि मंत्री के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने पर आंदोलनकारियों ने मिठाई बांटी

हल्द्वानी। भीमताल विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनने पर सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मिष्ठान वितरण किया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में पसरे सन्नाटे ने दिनभर राजनीतिक हलचल बनाये रखी।एसडीएम कोर्ट के बाहर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने से राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार अब आंदोलनकारियों के हितों को प्राथमिकता देगी।कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी इसे आंदोलनकारियों के सम्मान से जोड़ते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया।मिठाई

वितरण कार्यक्रम में कमल जोशी, जसविंदर भसीन, कमल मेहरा, बालम सिंह मेहता, केडी गुणवत्त, नोयल मैसी, हेम पाठक सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित रहे। इनमें अधिकांश लोक कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। वहीं, दूसरी तरफ रविवार को मंत्री कैड़ा को पोर्टफोलिया बंटने के बाद भी सोमवार शाम तक भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी या अन्य बधाई के प्रेस नोट जारी नहीं हुए। नैनीताल जिले में लंबे समय बाद कैबिनेट मंत्री मिलने के बाद भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से खुलकर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।———————————–रामनगर, हल्द्वानी आगमन पर होगा भव्य स्वागत : बिष्टभाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि राम सिंह कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रक्षा मंत्री के हल्द्वानी कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम नहीं हो सका। कैबिनेट मंत्री के हल्द्वानी और रामनगर आगमन पर भाजपा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Warren Buffett on Bill Gates: We’ve had great times together, but I think he … – The Times of India

Renewed attention around Microsoft co-founder Bill gets has brought...

MG Majestor India launch on this date: All about Fortuner’s rival! – The Times of India

MG Motor India will launch the much-anticipated MG Majestor...