रामनगर। भाजपा पदाधिकारियों ने एसडीओ से मुलाकात कर रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी और भंडारपानी जोन में जलकुंड बनाने की मांग की है। सोमवार को एसडीओ साकेत बडोला से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता मदन जोशी ने कहा कि गर्मी का सीजन को देखते हुए दोनों जोन में जलकुंड की कमी है। इसके चलते वन्यजीवों को परेशान होना पड़ता है। एसडीओ साकेत बडोला ने बताया कि दोनों जोन में आठ नए जलकुंड बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इस दौरान सत्यप्रकाश शर्मा, आशीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Nainital News: सीतावनी, भंडारपानी जोन में जलकुंड बनाने की मांग
Date:

