हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां से लाकर शहर के थे बेचते

Date:

हल्द्वानी – जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनन्द सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में हुई है। आनन्द सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम तथा रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी आनन्द सिंह रावत का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे स्मैक को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म, सितारगंज निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस द्वारा उक्त सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है। नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Delhi high court protects personality rights of ‘Pookie Baba’ Aniruddhacharya – The Times of India

(Pic courtesy: Facebook/ @Aniruddhachary Ji Maharaj)NEW DELHI: The Delhi...

US Repatriates Chinese Drug Smuggler Amid Fentanyl Crisis Cooperation | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129996287,imgsize-358190,width-400,height-225,resizemode-4/us-returns-chinese-drugs-fugitive-in-rare-extradition-photo-credit-reuters.jpg" alt="US repatriates alleged drug smuggler to China,...