हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 24 मार्च (वार्ता)उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी गौरव पाठक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
घटना 23 मार्च 2026 की है, जब पीड़िता के पिता ओमप्रकाश ने थाना कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गौरव पाठक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुराचार किया।
एम्स में इलाज के लिए आया मनोरोगी छत पर चढ़ा, समय रहते पकड़ा
25 Mar 2026 | 1:39 PM
ऋषिकेश, 25 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में देहरादून जिले के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मनोरोगी युवक छठी मंजिल की छत पर चढ़ गया और नीचे कूदने का प्रयास करने लगा। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्साकर्मियों की सांसें थम गईं।.
देवप्रयाग मार्ग पर सघन जांच अभियान, 18 वाहनों के चालान किये
25 Mar 2026 | 1:12 PM
टिहरी, 25 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में देवप्रयाग मार्ग पर खांड़यूसैंण क्षेत्र में राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के चालान किए गए।.

