बनभूलपुरा के दंगाइयों को सरकार नहीं दे प्रधानमंत्री आवास: हल्द्वानी मेयर ने सरकार से की मांग,दंगाइयों ने हल्द्वानी की फिजा की थी खराब – Nainital News

Date:

Google Preferred Source CTA

बनभूलपुरा के दंगाइयों को सरकार नहीं दे प्रधानमंत्री आवास:हल्द्वानी मेयर ने सरकार से की मांग,दंगाइयों ने हल्द्वानी की फिजा की थी खराब

बनभूलपुरा के दंगाइयों को सरकार नहीं दे प्रधानमंत्री आवास

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में लोगों के विस्थापन और उनको प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवेदन की कार्रवाई की जा रही है।जिससे कि अतिक्रमण को हटाकर भूमि खाली कराई जा सके।बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण खाली कराए जाने का हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने स्वागत किया है। साथी हल्द्वानी मेयर ने सरकार से मांग की है कि 8 फरवरी 2024 में बनभूलपुरा में हुए दंगे में शामिल दंगाइयों प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाए। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा बनभूलपुरा हिंसा में जिस तरह से दंगाइयों ने हल्द्वानी की फिजा खराब करने की कोशिश की उसको हल्द्वानी की जनता कभी माफ नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि इन दंगाइयों को अगर फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर मकान दिया गया तो फिर से हल्द्वानी की माहौल खराब कर सकते हैं।ऐसे में इन दंगाइयों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरी तरह से वंचित रखा जाए। उन्होंने कहा दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा, ऐसे में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलना चाहिए मेयर गजराज बिष्ट ने यह भी कहा कि ऐसे दंगाइयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related