हल्द्वानी – MBA के छात्र की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पिता सेना में हैं लेफ्टिनेंट कर्नल, परिवार में मचा कोहराम

Date:

हल्द्वानी – शहर के मुखानी क्षेत्र में एक 22 वर्षीय छात्र की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एमबीए की पढ़ाई कर रहे दिनेश माहरा का शव घर के भीतर मिला पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। मृतक के पिता असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं।

परिवार के साथ विवाद के बाद कमरे में गया था छात्र – 
पुलिस के अनुसार, गिरिजा विहार फेस-6 निवासी दिनेश माहरा सोमवार रात परिवार के एक सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस में उलझ गया था। इसके बाद वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। रात में किसी को कुछ असामान्य नहीं लगा, लेकिन अगले दिन सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। मां जब उसे देखने कमरे में पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गईं। 

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया – 
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत दिनेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
एसओ मुखानी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हाथ पर कट के निशान, जांच में नए सवाल – 
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के एक हाथ पर कट के निशान भी मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या से पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट स्थिति सामने आ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related