हल्द्वानी में सिलिंडर की ऑफलाइन बुकिंग बंद, होम डिलिवरी अब भी बेपटरी – offline booking of cylinders stopped in haldwani home delivery still disrupted

Date:

हल्द्वानी में सिलिंडर की ऑफलाइन बुकिंग बंद, होम डिलिवरी अब भी बेपटरी

Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:32 AM (IST)

हल्द्वानी में गैस सिलिंडर की ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है, अब केवल ऑनलाइन बुकिंग ही हो रही है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग आसान हुई है, लेकिन घर- …और पढ़ें

News Article Hero Image

अभी भी घर-घर सिलिंडर पहुंचाने की सुचारु व्यवस्था नहीं बन पा रही. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पिछले दिनों गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग में आ रहीं परेशानियों के मद्देनजर ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की गई थी, जो शनिवार से पूरी तरह बंद कर दी गई। अब सिर्फ ऑनलाइन ही बुकिंग की जा रही है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग अब अपेक्षाकृत आसान हो गई है, लेकिन घर-घर सिलिंडर पहुंचाने की व्यवस्था अभी भी बेपटरी है।

शनिवार को भी शहर की अलग-अलग गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। नवाबी रोड स्थित क्षितिज गैस एजेंसी में लोग खाली सिलिंडर लेकर भी पहुंचे। वे इस बात से नाराज थे कि कई दिनों के बाद भी उन्हें सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई है। इसी तरह कुछ लोग ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी डीएसी जनरेट नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।

जल्द घर पर सिलिंडर पहुंच जाएगा

प्रबंधक क्षितिज पांडे ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द उनके घर पर सिलिंडर पहुंच जाएगा। वहीं बेहद आवश्यक मामलों में उन्होंने शाम तक सिलिंडर देने की बात कही।

उधर, सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने बताया कि कंपनी की ओर से आदेश मिलने के बाद सिलिंडर की ऑफलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। शनिवार को 900 से ज्यादा सिलिंडर बांटे गए। हालांकि बैकलाग अभी भी 6200 के आसपास बना हुआ है।

वहीं होटल-रेस्तरां संचालकों को अभी भी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस एजेंसी प्रबंधकों का कहना है कि उन्होंने कंपनियों को डिमांड भेज दी है, जैसे ही सिलिंडर मिलेंगे, वे होटल-रेस्तरां, ढाबा आदि को भी इसका वितरण करने लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related