बनभूलपुरा में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात घूंसे, कार्रवाई तेज

Date:

ETV Bharat / state

बनभूलपुरा में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात घूंसे, कार्रवाई तेज

बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है.

Banbhulpura Assault Case

बनभूलपुरा में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात घूंसे

(

Photo-ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 26, 2026 at 6:56 AM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हल्द्वानी के बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई ओर देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों मारपीट में उतारू हो गए. हालांकि मौके पर मौजूद सिपाही द्वारा दोनों पक्षों के लोगों को शांत काराने का प्रयास किया गया.

लेकिन दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लात घुसे चलाते रहे, बाद में एक और सिपाही के आने पर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया गया. उन्होंने बताया कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन बावजूद इसके दोनों पक्ष आपा खो बैठे और कानून हाथ में लेने की कोशिश की. मामले मे कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई की जा चुकी है और अब पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है. साथ ही बनभूलपुरा थाना पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

बनभूलपुरा इलाके में हुई थी हिंसा: बनभूलपुरा इलाके में पूर्व में हिंसा भड़क चुकी है. हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में 8 फरवरी 2024 को अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस की टीम पर अतिक्रमणकारियों और कई अन्य लोगों ने पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई थी. घटना में आरोपियों ने कई वाहनों सहित थाने को घेरकर गोलीबारी की थी, जिसमें कई लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे. जांच के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को अरेस्ट किया था. जिनमें से एक आरोपी अब्दुल मलिक भी था.

पढ़ें: हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को तगड़ा झटका, हाईकोर्ट से जमानत याचिका निरस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related