हल्द्वानी – नशा तस्करों पर सख्ती, नशे से कमाई अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज, एक एर्टिगा कार हुई जब्त

Date:

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए अब नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में वित्तीय जांच कर अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में हल्द्वानी थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 359/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी नारायण दत्त परगाई, निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की आर्थिक स्थिति की भी पड़ताल की, जिसमें उसके पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर तीन वाहन पाए गए। इनमें एक एर्टिगा कार (UK04TB-5931) और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पूछताछ के दौरान इन वाहनों को वैध आय से खरीदने के कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसके बाद पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी (SAFEMA/NDPS Act, नई दिल्ली) को संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा। 24 मार्च 2026 को पारित आदेश में प्राधिकारी ने एर्टिगा कार को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68-B(g) और 68-F(1) के तहत जब्त करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करों के खिलाफ अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related