जनगणना : पहली बार डिजिटल माध्यम से होगा डाटा संग्रह

Date:

जनगणना : पहली बार डिजिटल माध्यम से होगा डाटा संग्रह

share

हल्द्वानी में जनगणना-2027 की तैयारियों का कार्य तेज हो गया है। मकान सूचीकरण और गणना 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक होगी। इस प्रक्रिया के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जनगणना देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से होगी।

जनगणना : पहली बार डिजिटल माध्यम से होगा डाटा संग्रह

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और गणना 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच कराई जाएगी। इसके लिए सोमवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में जनगणना की अहम भूमिका है, क्योंकि सभी विकास योजनाएं इसके आंकड़ों पर आधारित होती हैं। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण में फील्ड प्रशिक्षुओं को जनगणना की प्रक्रिया, मकानों व परिवारों के सूचीकरण और डिजिटल डाटा संग्रहण की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना मोबाइल एप के माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने वीसी के माध्यम से बताया कि मकान गणना के तहत 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 15 दिन की अवधि में लोगों को स्व गणना का विकल्प भी दिया जाएगा। इस दौरान हाउस लिस्टिंग ऑफिसर (एचएलओ) के गठन, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में समस्त विकास खण्डों के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार के साथ ही फील्ड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related