निजी पंपों में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, लोगों ने किया सरकारी का रुख – haldwani naira petrol diesel price hike public shifts to govt pumps

Date:

निजी पंपों में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, लोगों ने किया सरकारी का रुख

Updated: Fri, 27 Mar 2026 10:35 AM (IST)

हल्द्वानी में निजी तेल कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल पांच रुपये बढ़कर 97.93 रुपये और डीजल तीन रुपये बढ़कर 90.53 रुपये हो …और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गैस संकट के बीच शहर में निजी पेट्रोल पंप कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद लोग सरकारी तेल वितरक कंपनियों के पेट्रोल पंपों का रुख करने लगे।

गुरुवार को नायरा के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के दाम पांच रुपये बढ़ाकर 97.93 रुपये और डीजल का मूल्य तीन रुपये बढ़ाकर 90.53 रुपये कर दिया। एक ही झटके में तेल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ। इसके बाद निजी कंपनी के पेट्रोल पंप में पहुंचने वाले लोग अधिक दाम लेने के बारे में सवाल करने लगे।

इनमें से कई लोग भारत पेट्रोलियम, इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर तेल भराने के लिए चले गए। अभी इन कंपनियों ने दाम में इजाफा नहीं किया है।

इनमें पेट्रोल की कीमत 92.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.61 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। बता दें कि पिछले दिनों सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में इजाफा किया था।

पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल खत्म

रामपुर रोड पर देवलचौड़ के पास स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को सामान्य पेट्रोल खत्म हो गया। लोगों को प्रीमियम पेट्रोल ही दिया गया। पंपकर्मी ने बताया कि गुरुवार को सामान्य पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘OMC liable to pay Rs 1,328 cr for excess mining’ | Bhubaneswar News – The Times of India

The CAG report released on Tuesday Bhubaneswar: State-owned Odisha...