गरमपानी (नैनीताल)। खैरना चौराहे में शुक्रवार रात स्कूटी सवार युवक खड़ी कार से टकराकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराया था। खैरना पुलिस घायल को प्राथमिक उपचार के लिए गरमपानी सीएचसी लाई। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी समझौता हो गया।
Nainital News: खड़ी कार से टकराकर स्कूटी सवार घायल
Date:

