काठगोदाम में युवकों के दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस सख्त, तीन युवक गिरफ्तार

Date:

ETV Bharat / state

काठगोदाम में युवकों के दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस सख्त, तीन युवक गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

Kathgodam assault case

प्रतीकात्मक फोटो

(

Photo-ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 29, 2026 at 8:49 AM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा और पुलिस चौकी में विवाद करने पर इन पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. इसी क्रम में काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला 26 मार्च 2026 का है, जब पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और गाली-गलौज हुई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बनने लगा. घटना का संज्ञान लेते हुए काठगोदाम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

अगले दिन 27 मार्च को जब पहले पक्ष के लोग पुलिस चौकी मल्ला काठगोदाम में मौजूद थे, तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और फिर से विवाद करने लगे. पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और लगातार हंगामा करते रहे. स्थिति को बिगड़ता देख उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और उनकी टीम ने तत्काल हस्तक्षेप किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में गोपाल आर्या, सितेश आर्या और अमन कुमार शामिल हैं. इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई की गई है.

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि रोड पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ जनपद पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी. कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

लापता बच्चों को पुलिस ने खोजा: हल्द्वानी से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को नैनीताल पुलिस ने महज तीन घंटे में रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया. एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन के तहत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया. बच्चों के मिलने से परिवारों में खुशी का माहौल है.

पढ़ें-बनभूलपुरा में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर चले लात घूंसे, कार्रवाई तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related