हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए, जिसमें विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में पूरे दिन उत्साह बना रहा और मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।
.
अध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बार एसोसिएशन की कमान संभाली। उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष किशोर पंत को 696 से अधिक मतों से हराया। गोविंद बिष्ट हल्द्वानी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल हैं और जरूरतमंदों के लिए मजबूत पैरवी के लिए जाने जाते हैं।
चुनाव जीतने के बाद गोविंद बिष्ट ने कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार एसोसिएशन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे—
- उपाध्यक्ष: ललित मेर
- सचिव: मोहन सिंह बिष्ट
- महिला उपाध्यक्ष: बसन्ती बिष्ट
- संयुक्त सचिव: सुधांशु तिवारी
- संयुक्त सचिव (प्रेस): भानु कबडवाल
- लेखाधिकारी: गौरव बिष्ट
- पुस्तकालयाध्यक्ष: लोकेश राज चौधरी
- कोषाध्यक्ष: गौरव कपूर
सदस्य (सामान्य) पद— राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, कैलाश चन्द्र पाठक
महिला आरक्षित सदस्य— सुनीता भट्ट
परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार के हित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

